आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 24वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) और डेविड वॉर्नर (David Warner) के शतकों की मदद से नीदरलैंड को 309 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इस बड़ी जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गए है। वहीं नीदरलैंड की टीम सबसे निचले पायदान पर आ गयी है। मेगा इवेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में क्विंटन डी कॉक टॉप पर बने हुए है। वहीं गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया के एडम ज़ाम्पा टॉप पर आ गए है। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया 5 मैचों में 3 जीत और 2 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। उनके 6 पॉइंट्स और नेट रनरेट +1.142 है। नीदरलैंड 5 मैचों में 4 हार और एक जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले (10वें स्थान पर) पायदान पर है। भारत 5 मैचों में 5 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। उनके 10 पॉइंट्स है और नेट रनरेट +1.353 है। पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका है। उन्होंने 5 मैचों में 4 जीते है और एक हारा है। उनके 8 पॉइंट्स और नेट रनरेट +2.370 है। 5 मैचों में 4 जीते है और एक हार के साथ न्यूज़ीलैंड पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। उनके 8 पॉइंट्स और नेट रनरेट +1.481 है। 

Advertisement

वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की बात की जाए तो डी कॉक टॉप पर काबिज है। उन्होंने 5 मैचों में 81.40 के शानदार औसत की मदद से 407 रन अपने नाम किये है। इस दौरान उन्होंने 3 शतक बनाये है। वहीं उनका हाईएस्ट स्कोर 174 रन है। विराट कोहली 5 मैचों में 354 रनों के साथ दूसरे नंबर पर है। इस दौरान उनका औसत 118 रहा है। वहीं बल्ले से एक शतक और 3 अर्धशतक भी देखने को मिले है। तीसरे स्थान पर डेविड वॉर्नर आ गए है। उन्होंने 5 मैचों में 66.40 के औसत से 332 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक देखने को मिले है। वहीं उनका हाईएस्ट स्कोर  रहा है। 

Also Read: Live Score

वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम ज़ाम्पा ने टॉप पर अपना कब्ज़ा जमाया है। उन्होंने 5 मैचों में 5.92 के इकॉनमी रेट की मदद से 13 विकेट हासिल किये है। उन्होंने पिछले तीन मैचों में लगातार 4-4 विकेट लिए है। न्यूज़ीलैंड के मिचेल सेंटनर 5 मैचों में 4.25 के इकॉनमी रेट से 12 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर आ गए है। तीसरे स्थान पर जसप्रीत बुमराह काबिज़ है। उन्होंने 5 मैचों में 3.80 के शानदार इकॉनमी रेट से 11 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार