Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Aus vs ned

WATCH: ग्लेन मैक्सवेल का ये छक्का नहीं देखा तो, बहुत कुछ मिस कर देंगे आप
Image Source: Google

WATCH: ग्लेन मैक्सवेल का ये छक्का नहीं देखा तो, बहुत कुछ मिस कर देंगे आप

By Shubham Yadav October 26, 2023 • 14:33 PM View: 634

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell 40 Ball ODI Century) ने बुधवार (25 अक्टूबर) को नीदरलैंड के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वनडे वर्ल्ड कप (Fastest Century ODI World Cup) इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ दिया। मैक्सवेल ने 44 गेंदों में 106 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 8 छक्के जड़े। अपनी पारी में 84 रन उन्होंने 17 गेंदों में सिर्फ चौकों-छक्कों की मदद से बनाए।

उनकी इस पारी के दौरान कई स्विच हिट्स भी देखने को मिली लेकिन उन्होंने स्विच हिट पर एक ऐसा छक्का लगाया जिसे आप एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखना चाहेंगे। उन्होंने नीदरलैंड के तेज़ गेंदबाज बास डी लीडे द्वारा फेंके गए 47वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक चमत्कारिक स्विच हिट लगाई और कनेक्शन इतना बढ़िया था कि गेंद स्टैंड में जाकर गिरी।

Related Cricket News on Aus vs ned