डेरिल मिचेल का कहर, जडेजा की गेंद पर जड़ दिया World Cup 2023 का सबसे लंबा छक्का, देखें Video

Updated: Wed, Nov 15 2023 20:51 IST
डेरिल मिचेल का कहर, जडेजा की गेंद पर जड़ दिया World Cup 2023 का सबसे लंबा छक्का, देखें Video (Image Source: Google)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में न्यूज़ीलैंड के मिडिल आर्डर के बल्लेबाज डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए आ रहे है। भारत के खिलाफ पहले सेमीफाइनल में उन्होंने अपनी क्लास दिखाई। उन्होंने रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की गेंद पर इस वर्ल्ड कप का सबसे लंबा छक्का जड़ दिया। उन्होंने खड़े-खड़े वर्ल्ड कप 2023 का सबसे लंबा छक्का जड़ दिया। 

पारी का 27वां ओवर करने आये जडेजा ने 5वीं गेंद 101 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फुल लेंथ गेंद डाली। मिचेल ने इस गेंद पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से 107 मीटर का लंबा छक्का जड़ दिया। ये वर्ल्ड कप 2023 का सबसे लंबा छक्का है। दूसरे स्थान पर भारत के श्रेयस अय्यर है जिन्होंने 106 मीटर का लंबा छक्का मारा है। वर्ल्ड कप 2023 में सबसे लंबा छक्का मारने के मामलें में ग्लेन मैक्सवेल तीसरे स्थान पर है। उन्होंने 104 मीटर का लंबा छक्का जड़ दिया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ICC (@icc)

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 4 विकेट खोकर 397 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाये। उन्होंने 113 गेंद में 9 चौको और 2 छक्कों की मदद से 117 रन की शतकीय पारी खेली। श्रेयस अय्यर ने 70 गेंद में 4 चौको और 8 छक्कों की मदद से 105 रन की शतकीय पारी खेली। शुभमन गिल ने 66 गेंद 8 चौको और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 80 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कप्तान रोहित शर्मा ने 29 गेंद में 4 चौको और 4 छक्कों की मदद से 47 रन की पारी खेली। न्यूज़ीलैंड की तरफ से टिम साउदी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट एक विकेट लेने में सफल रहे। 

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज। 

Also Read: Live Score

न्यूज़ीलैंड की प्लेइंग इलेवन: डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें