World Cup 2023: इंग्लैंड के खिलाफ फ्लॉप हुए फखर जमान, विली ने इस तरह किया सलामी बल्लेबाज को किया आउट, देखें Video

Updated: Sat, Nov 11 2023 20:04 IST
World Cup 2023: इंग्लैंड के खिलाफ फ्लॉप हुए फखर जमान, विली ने इस तरह किया सलामी बल्लेबाज को किया आउट (Image Source: Google)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 44वें मैच में इंग्लैंड के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेल रहे डेविड विली ने शुरुआत में पाकिस्तान के फखर जमान को आउट करते हुए तगड़ा झटका दे दिया। पाकिस्तान वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो चुका हैं। भारत, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर गयी है। 

पारी का तीसरा और अपना दूसरा ओवर करने आये विली ने चौथी गेंद लेंथ में छोटी डाली। फखर ने इस गेंद पर बड़ा हिट लगाने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले पर अच्छे से नहीं आयी और मिड ऑफ पर खड़े बेन स्टोक्स ने आसान सा कैच पकड़ लिया। ये विली का 99वां विकेट था। फखर 9 गेंद में मात्र एक रन ही बना पाए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ICC (@icc)

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 337 रन का स्कोर बनाया। इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन बेन स्टोक्स ने बनाये। उन्होंने 76 गेंद में 11 चौको और 2 छक्कों की मदद से 84 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा जो रुट ने 72 गेंद में 4 चौको की मदद से 60 रन की अर्धशतकीय पारी खेली जॉनी बेयरस्टो ने 61 गेंद में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। हैरी ब्रूक ने 30(17) और जोस बटलर ने 27(18) ने रन का योगदान दिया। रुट और स्टोक्स ने 132 (131) रन की शतकीय साझेदारी की। पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट हारिस रउफ ने चटकाए। शाहीन अफरीदी और मोहम्मद वसीम जूनियर ने 2-2 विकेट लेने में सफल रहे। इफ्तिखार अहमद ने एक विकेट चटकाया। 

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, आगा सलमान, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ। 

Also Read: Live Score

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), मोइन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, गस एटकिंसन, आदिल रशीद। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें