वर्ल्ड कप 2023 के 13वें मैच में अफगानिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) ने डेविड मलान (Dawid Malan) को आउट करते हुए एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। मलान को आउट करते ही नबी अफगानिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट में 250 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए। इसके अलावा यह इस ऑलराउंडर का 150वां वनडे मैच है। 

Advertisement

पारी का 13वां ओवर करने आये मोहम्मद नबी ने चौथी गेंद आउटसाइड ऑफस्टंप पर उछली हुई डाली। मलान ने इस पर ड्राइव खेलने की कोशिश की और शार्ट एक्स्ट्रा कवर पर खड़े इब्राहिम जादरान ने एक आसान सा कैच पकड़ लिया। इस तरह मलान  की पारी का अंत हो गया। मलान ने 39 गेंद में 4 चौको की मदद से 32 रन की पारी खेली। मलान को आउट करते ही नबी के तीनों फॉर्मेट में मिलाकर (252 पारी) 250 विकेट हो गए है। अफगानिस्तान के लिए 250 या उससे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने का कारनामा सिर्फ राशिद खान ने किया है।

Advertisement

अफगानिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 49.5 ओवरों में 284 के स्कोर पर ढेर हो गयी। अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने बनाये। उन्होंने 57 गेंद में 8 चौको और 4 छक्कों की मदद से 80 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इकराम अलीखिल ने 66 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इब्राहिम जादरान और मुजीब उर रहमान ने क्रमशः 28(48), 28(16) रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट आदिल राशिद ने लिए। मार्क वुड ने 2 विकेट चटकाए। लियाम लिविंगस्टोन, जो रुट और रीस टोप्ले को एक-एक विकेट मिला। 

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी। 

Also Read: Live Score

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टोप्ले। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार