आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 13वें मैच में अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान (Mujeeb Ur Rahman) ने शानदार गेंद डालते हुए इंग्लैंड के इनफॉर्म बल्लेबाज जो रुट (Joe Root) को क्लीन बोल्ड कर दिया। इस मैच में अफगानिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवरों में 284 के स्कोर पर ढेर हो गयी। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर इस मैच में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 

Advertisement

पारी का सातवां ओवर करने आये मुजीब ने 5वीं गेंद थोड़ी फुलर गेंद डाली और टप्पा खाने के बाद नीचे रही। वहीं रुट ने इस गेंद को डिफेन्स करने की कोशिश की लेकिन गेंद नीचे रही और बल्ले को मिस करते हुए स्टंप से जा टकराई। मुजीब ने ऐसे में एक अच्छी गेंद डालते हुए रुट का 11(17) रन के निजी स्कोर पर पारी का अंत कर दिया। 

Advertisement

अफगानिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 49.5 ओवरों में 284 के स्कोर पर ढेर हो गयी। अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने बनाये। उन्होंने 57 गेंद में 8 चौको और 4 छक्कों की मदद से 80 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इकराम अलीखिल ने 66 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

इब्राहिम जादरान और मुजीब उर रहमान ने क्रमशः 28(48), 28(16) रन का योगदान दिया। गुरबाज़ और जादरान ने पहले विकेट के लिए 114 (101) रन की शतकीय साझेदारी की। इकराम और मुजीब ने 44 (25) रन जोड़े। इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेटआदिल राशिद ने लिए। मार्क वुड ने 2 विकेट अपनी झोली में डाले। लियाम लिविंगस्टोन, जो रुट और रीस टोप्ले एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। 

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी। 

Also Read: Live Score

Advertisement

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टोप्ले। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार