आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल में तबरेज़ शम्सी (Tabraiz Shamsi) ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) को क्लीन बोल्ड कर दिया। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 49.4 ओवरों में 212 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। 

Advertisement

पारी का 24वां ओवर करने आये तबरेज़ शम्सी ने चौथी गेंद छोटी गेंद जो टप्पा पड़ने के बाद तेजी से निकली। मैक्सवेल ने इस गेंद पर पुल शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद पूरी तरह से चूक गए। वहीं गेंद लेग स्टंप से जा टकराई। मैक्सवेल मात्र एक रन बनाकर आउट हो गए। शम्सी ने इसके बाद जिस तरह का जश्न मनाया वो काबिलेतारीफ है। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 49.4 ओवरों में 212 के स्कोर पर सिमट गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन डेविड मिलर के बल्ले से निकले। उन्होंने 116 गेंद में 8 चौको और 5 छक्कों की मदद से 101 रन की शतकीय पारी खेली। हेनरिक क्लासेन ने 48 गेंद में 4 चौको और 2 छक्कों की मदद से 48 रन की पारी खेली। उन्होंने और मिलर ने 95 (113) रन की साझेदारी निभाई। गेराल्ड कोएत्ज़ी ने 39 गेंद में 2 चौको की मदद से 19 रन बनाये। कोएत्ज़ी और मिलर ने 53 (76) रन जोड़े। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट मिचेल स्टार्क और कप्तान पैट कमिंस ने झटके। ट्रैविस हेड और जोश हेज़लवुड ने 2-2 विकेट लिए। 

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कागिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी। 

Also Read: Live Score

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: ट्रैविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार