आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 31वें मैच में पाकिस्तान ने सलामी बल्लेबाजों अब्दुल्ला शफीक (Abdullah Shafique) और फखर जमान (Fakhar Zaman) के अर्धशतकों की मदद से बांग्लादेश को 7 विकेट से करारी हार दी। इस मैच में पाक गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। ये पाकिस्तान की टूर्नामेंट में लगातार चौथी हार के बाद पहली जीत है। उन्होंने अभी तक कुल 3 मैच जीते है। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की पूरी टीम 45.1 ओवर में 204 के स्कोर पर ढेर हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन महमुदुल्लाह के बल्ले से निकले। उन्होंने 70 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा लिटन दास ने 64 गेंद में 6 चौको की मदद से 45 रन की पारी खेली। महमुदुल्लाह और लिटन ने 79 (89) रन की साझेदारी निभाई। वहीं कप्तान शाकिब अल हसन ने 64 गेंद में 3 चौको की मदद से 43 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट मोहम्मद वसीम जूनियर और शाहीन अफरीदी को मिले। हारिस रउफ ने 2 विकेट चटकाए। एक-एक विकेट इफ्तिखार अहमद और उसामा मीर को मिला। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने मैच को 32.3 ओवर में 3 विकेट खोकर और 205 रन बनाकर जीत लिया। पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन फखर जमान ने बनाये। उन्होंने 74 गेंद में 3 चौको और 7 छक्कों की मदद से 81 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अब्दुल्ला शफीक ने 69 गेंद में 9 चौको और 2 छक्कों की मदद से 68 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने फखर के साथ पहले विकेट के लिए 128 (127) रन जोड़ते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। मोहम्मद रिजवान 26(21)* रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश की तरफ से 3 विकेट मेहदी हसन मिराज ने लिए। 

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, आगा सलमान, शाहीन अफरीदी, उसामा मीर, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ। 

Also Read: Live Score

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: लिटन दास, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार