आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स 2023 के चौथे मैच में श्रीलंका ने महीश तीक्षणा (Maheesh Theekshana) की शानदार गेंदबाजी और पथुम निसांका (Pathum Nissanka) के नाबाद शतक की मदद से ज़िम्बाब्वे को 9 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ श्रीलंका ने भारत में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो में खेले गए इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था। 

Advertisement

ज़िम्बाब्वे पहले बल्लेबाजी करते हुए 32.2 ओवरों में 165 के स्कोर पर ढेर हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सीन विलियम्स ने बनाये। उन्होंने 57 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा सिकंदर रजा ने 51 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन की पारी खेली। इन दोनों ने 68 (81) रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। इसके अलावा रयान बर्ल ने 15 गेंद में 2 छक्कों की मदद से 16 रन बनाये। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट महीश तीक्षणा ने लिए। वहीं तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका ने 3 विकेट अपने खाते में जोड़े। वहीं 2 विकेट मथीशा पथिराना ने चटकाए। कप्तान दासुन शनाका को एक विकेट मिला। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने यह मैच 33.1 ओवर में एक विकेट खोकर 169 रन बनाकर जीत लिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका के बल्ले से निकले। उन्होंने 102 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौको की मदद से 101 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। उनके अलावा अन्य सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने ने 56 गेंद में 2 चौको की मदद से 30 रन का योगदान दिया। इन दोनों ने 103 (120) रन की शतकीय साझेदारी करते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दी। ज़िम्बाब्वे की तरफ से एकमात्र विकेट रिचर्ड नगारवा  को मिला। 

ज़िम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: जॉयलॉर्ड गम्बी (विकेटकीपर), क्रेग एर्विन (कप्तान), सीन विलियम्स, वेस्ली मधेवेरे, सिकंदर रजा, रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैड इवांस, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी। 

Also Read: Live Scorecard

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरित असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षणा, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार