23 अप्रैल। ऋषभ पंत (नाबाद 78) और शिखर धवन (54) के अर्धशतकों की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 12वें संस्करण के मैच में राजस्थान रॉयल्स को छह विकेट से हराकर तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

Advertisement

दिल्ली की जीत में ऋषभ पंत हीरों बने और मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजे भी गए। ऋषभ पंत ने मैच के बाद कहा कि यकिनन उनके मन में वर्ल्ड कप सिलेक्शन को लेकर बात चल रही थी।

Advertisement

इसके अलावा पंत ने कहा कि वर्ल्ड कप में चयन का मसला उनके जेहन में घूम रहा था। लेकिन जब वर्ल्ड कप में सिलेक्शन की बात खत्म हुई तो मैंने अपने खेल पर फोकस किया।

राजस्थान के खिलाफ खेली गई पारी को लेकर पंत ने कहा कि विकेट अच्छा था और मैंने इसका फायदा उठाया। हमारी टीम में हर किसी को अपनी भूमिका पता है और सहयोगी स्टाफ इन सभी बातों को लेकर बातचीत करता रहा है।

गौरतलब है कि ऋषभ पंत ने 36 गेंद में 78 रन बनाकर दिल्ली को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 6 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार