9 अप्रैल। 15 अप्रैल को भारतीय चयनकर्ता वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान करने वाले हैं। ऐसे में युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत ने एक खास बयान दिया है।

Advertisement

ऋषभ पंत ने कहा है कि यदि उनका चयन वर्ल्ड कप की टीम में होता है तो यह सपनों के सच होने जैसा होगा। गौरतलब है कि हर किसी की नजर इस बात पर है कि पंत और दिनेश कार्तिक में से किसे वर्ल्ड कप की टीम में शामिल किया जाएगा।

Advertisement

ऐसे में एक इंटरव्यू के दौरान ऋषभ पंत ने कहा है कि वो भारतीय टीम के लिए मैच जीतने चाहते हैं। यदि उनका चयन वर्ल्ड कप की टीम में होता है तो यह उनके करियर के लिए बड़ी बात होगी।

आपको बता दें कि हाल के समय में छोटे फॉर्मेट में जिस तरह से ऋषभ पंत आउट होेते है उससे उनपर ये आरोप लग है कि वो अपना विकेट अहम समय में गसत शॉट खेलकर आउट हो जाते हैं। यानि ये देखना दिलचस्प होगा कि वर्ल्ड कप में चयनकर्ता ऋषभ पंत को मौका देते हैं या नहीं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार