7 फरवरी। भारतीय महिला क्रिकेट में स्मृति मंधाना अपनी बल्लेबाजी से बड़े से बड़े रिकॉर्ड को अपना बना रही है। आपको बता दें कि स्मृति मंधाना को आईसीसी 2018 की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का अवार्ड के खिताब से भी नवाजा गया है।

Advertisement

अभी 6 फरवरी को खेले गए न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 में स्मृति मंधाना ने गजब की धमाकेदार बल्लेबाजी कर टी-20 इंटरनेशनल में भारत के तरफ से सबसे तेज अर्धशतक जमाने का कारनामा कर दिखाया है।

Advertisement

ऐसे में चहल टीवी पर इस बार स्मृति मंधाना मेहमान के तौर पर शामिल हुई और युजवेंद्र चहल के साथ काफी बात- चीत की। चहल टीवी में स्मृति मंधाना ने अपने टी- शर्ट नंबर 18 को लेकर भी खुलासा किया है और कहा कि वो जब भारतीय महिला टीम में आई थी तो 7 नंबर का टी- शर्ट  पहनना चाहती थी।

लेकिन 7 नंबर का टी- शर्ट किसी और के पास चला गया था। मंधाना ने कहा कि स्कूल में उनका क्रमांक 7 था इसलिए वो 7 नंबर का टी- शर्ट पहनना चाहती थी।

लेकिन इसके बाद मंधाना ने कहा कि बीसीसीआई के मैनेजर विकास ने उन्हें 18 नंबर की जर्सी पहनने को कहा। स्मृति मंधाना ने कहा कि 18 उनका जन्मदिन की तारीख है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार