एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। 

Advertisement

इस टेस्ट मैच के तीसरे दिन जो रूट और डेविड मलान ने नाबाद अर्धशतक बनाए थे और ऐसा लग रहा था कि इंग्लिश टीम ने मैच में वापसी कर ली है लेकिन जैसे ही  चौथे दिन पहला सेशन शुरू हुआ ये एकमात्र सपना बनकर रह गया क्योंकि इंग्लैंड की पूरी टीम चौथे दिन दूसरी पारी में सिर्फ 297 रनों पर धराशायी हो गई। 

Advertisement

रूट और मलान के अलावा इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा भी छु न पाया और इंग्लैंड के 4 बल्लेबाज तो 0 के स्कोर पर ही पवेलियन लौट गए। दूसरी ओर नाथन लियोन ने 326 दिनों बाद आखिरकार अपने 400 विकेट पूरी कर लिए। जहां वो पहली पारी में विकेट के लिए जूझते नजर आए वहीं उन्होंने चौथे दिन दूसरी पारी में 4 विकेट लेकर इंग्लैंड का काम तमाम कर दिया।

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को चौथी पारी में मामूली 20 रन का टारगेट मिला जो उन्होंने 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की इस जीत के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का पॉइंट्स टेबल बदल चुका है। आइए नजर डालते हैं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के ताज़ा पॉइंट्स टेबल पर कि किस टीम की क्या स्थिति है।

टेबल के टॉप पर फिलहाल श्रीलंका काबिज है जिन्होंने अपने इस सर्कल में खेले दोनों मुकाबले जीते हैं। वहीं दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया , तीसरे पर पाकिस्तान और भारतीय टीम चौथे नंबर पर काबिज है। इसके अलावा वेस्टइंडीज को 5वें नंबर पर है, जबकि टेबल में छठे नंबर पर इंग्लैंड की टीम है। डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में अंतिम 2 स्थान पर न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीमें हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार