भारत ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में मंगलवार को यहां खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड 317 रनों से हराकर चार टेस्ट मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है। भारत के लिए ये टेस्ट मैचों में रनों के लिहाज से इंग्लैंड पर अब तक की सबसे बड़ी और अपने टेस्ट इतिहास की पांचवीं सबसे बड़ी जीत है।

Advertisement

इस टेस्ट मैच में जीतने के साथ ही भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा हुआ है। अब भारत को न्यूज़ीलैंड के साथ फाइनल खेलने के लिए आने वाले दोनों टेस्ट मैचों में से एक में जीत हासिल करना जरूरी होगा और इसके साथ ही ये भी सुनिश्चित करना होगा कि यहां से इंग्लैंड दो में से कोई भी टेस्ट मैच ना जीत पाए।

Advertisement

अगर इंग्लैंड आगामी दो टेस्ट मैचों में से एक भी टेस्ट जीतने में कामयाब हो जाता है तो भारत का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलने का सपना चकनाचूर हो जाएगा। ऐसे में आने वाले दो टेस्ट मैचों में एक जीत और एक ड्रॉ भी भारत का काम कर सकता है। लेकिन अगर ये टेस्ट सीरीज 2-2 से या 1-1 से ड्रॉ रहती है, जिसका होना थोड़ा मुश्किल नजर आता है तो ऑस्ट्रेलिया फाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगा और भारत-इंग्लैंड बाहर हो जाएंगे।

इसके अलावा इंग्लैंड की बात करें तो उनका फाइनल में पहुंचना काफी मुश्किल नजर आ रहा है क्योंकि उन्हें भारत को आने वाले दोनों मुकाबलों में हराना जरूरी होगा। अगर एक मैच ड्रॉ हुआ और एक में इंग्लैंड जीता तो ऑस्ट्रेलिया क्वालिफाई कर जाएगा। ऐसे में आने वाले दोनों टेस्ट मैचों में काफी मज़ा आने वाला है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार