भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश (IND vs BAN 1st Test) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 280 रनों के बड़े अंतर से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में रविचंद्रन अश्विन ने बैट और बॉल दोनों से ही खूब धमाल मचाया और वो अपने शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए।

Advertisement

भारतीय टीम के लिए इस मैच में कई सारे हीरो निकलकर आए। फिर चाहे वो अश्विन का ऑलराउंड प्रदर्शन हो या ऋषभ पंत और शुभमन गिल के शतक हों।हालांकि, पूरी टीम ने इस जीत में अच्छा योगदान दिया और नतीजतन टीम इंडिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2025) के पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मज़बूत कर ली है।

Advertisement

टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद अंक तालिका में पहले स्थान पर अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने अपने खेले गए दस मैचों में से सात जीते हैं, एक ड्रॉ किया है और दो हारे हैं। उनका पॉइंट प्रतिशत 71.67 है, जो ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से काफी बेहतर है, जो क्रमशः अंक तालिका में दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

India Continues Their Domination#INDvBAN #RohitSharma #JaspritBumrah #Ashwin #Jadeja #RishabhPant #ShubmanGill #ViratKohli pic.twitter.com/d65FY1eRx7

— CRICKETNMORE (@cricketnmore) September 22, 2024

जबकि बांग्लादेश इस शर्मनाक हार के बाद छठे स्थान पर खिसक गया है। वो इंग्लैंड और श्रीलंका से आगे चौथे स्थान पर थे, लेकिन हार के कारण उन्हें कुछ महत्वपूर्ण अंक गंवाने पड़े। शान्तो की अगुआई वाली टीम का अब 39.29 अंक प्रतिशत है। इस अंक तालिका को देखने के बाद ज़ाहिर है कि अगर भारतीय टीम दूसरा टेस्ट भी जीत जाती है तो वो लगभग-लगभग फाइनल में जगह पक्की करने की करीब पहुंच जाएंगे और फिर बाकी टीमों के बीच सिर्फ दूसरे स्थान के लिए जंग होगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार