ICC World Test Championship Final 2021: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला 18 जून से साउथम्पटन के मैदान में खेला जाना है। इस महामुकाबले में टीम इंडिया किन गेंदबाजों के साथ उतरेगी इसको लेकर फैंस के मन में लगातार सवाल बने हुए हैं। इस बीच विराट कोहली और रवि शास्त्री की एक ऑडियो लीक हुई है जो तेजी से वायरल हो रही है।

Advertisement

इस वायरल हो रहे ऑडियो में विराट कोहली और रवि शास्त्री टीम इंडिया के गेंदबाजी अटैक के बारे में बातचीत कर रहे हैं। ऑडियो में कोहली कह रहे हैं, 'हम इनको राउंड द विकेट डालेंगे, लेफ्ट हैंडर्स है इनपे, लाला सिराज सबको शुरू से ही लगा देंगे।' जिसपर शास्त्री कप्तान के इस विचार से सहमत दिखते हैं और कहते हैं 'हम्म'

Advertisement

शायद विराट और रवि न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच चल रहे मैच पर नजर रखे हों जिसके चलते उन्होंने यह बातचीत की हो। इस ऑडियो के वायरल होते ही फैंस कहने लगे हैं कि हो ना हो मोहम्मद सिराज की जगह वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल मुकाबले में पक्की है। और जसप्रीत बुमराह का खेलना भी तय है। 

अगर विराट कोहली वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल मुकाबले में मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल करने की सोच रहे हैं तो फिर ऐसे में मोहम्मद शमी या इशांत शर्मा में से किसी एक खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में से बाहर होना पड़ सकता है। CRICKETNMORE इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार