ICC World Test Championship:ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच पर्थ के मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में कंगारूओं ने जीत दर्ज की है। 164 रनों से मिली इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने ने ICC WTC Points Table में अपनी स्थिति को और मजबूत कर लिया है। WTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया 72.73 विन परसेंटेज के साथ पहले नंबर पर काबिज है।

Advertisement

सबसे आगे निकला ऑस्ट्रेलिया: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस सर्कल में अब तक ऑस्ट्रेलिया ने 11 टेस्ट मैच खेले जिसमें 7 मैचों में उसे जीत मिली वहीं 1 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा (3 मैच ड्रॉ रहे)। ऑस्ट्रेलिया के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना बेहद आसान लग रहा है क्योंकि अन्य टीमों का उससे काफी ज्यादा फासला है।

Advertisement

नंबर 4 पर है टीम इंडिया: 6 जीत, 60 प्रतिशन विन परसेंटेज के साथ साउथ अफ्रीका दूसरे नंबर पर है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम नंबर 1 पर काबिज है। इसके बाद नंबर आता है श्रीलंका टीम का जिसका विन परसेंटेज 53.33 का है। टीम इंडिया फिलहाल WTC Points Table में नंबर 4 पर है। भारतीय टीम का विन परसेंटेज 52.08 का है।

फाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया: नंबर 4 पर होने के बावजूद इस बात की काफी ज्यादा संभावना है कि टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेले। इसके लिए भारत को अपने अपकमिंग 6 में से 5 मैचों में जीत दर्ज करनी ही होगी। अगर टीम इंडिया ऐसा करने में कामयाब होती है तो एकबार फिर भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगी। भारत को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलना है इसके बाद ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज खेलने के लिए भारत आएगी। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार