मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने शुक्रवार को आईपीएल-13 में तीन बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को 10 विकेट से हरा दिया। यह चेन्नई की आईपीएल इतिहास में पहली 10 विकेट से हार है। इससे पहले वह कभी भी 10 विकेट से नहीं हारी।

Advertisement

मुंबई ने चेन्नई को 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 114 रनों पर ही रोक दिया था। फिर ईशान किशन के नाबाद 68 और क्विंटन डी कॉक के नाबाद 46 रनों के दम पर 12.2 ओवरों में बिना विकेट खोए हासिल कर लिया।

Advertisement

इससे पहले चेन्नई को नौ विकेट से हार मिली थी जो उसकी सबसे बुरी हारों में से एक थी। इत्तेफाकन चेन्नई को वो हार भी मुंबई ने 2008 में दी थी।

गेंदों के हिसाब से सबसे बड़ी हार

मुंबई ने यह मैच 46 गेंद शेष रहते हुए यह मैच अपने नाम किया। गेंद शेष रहते हुए यह चेन्नई की सबसे बड़ी हार है। इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स (Delhi Capitals) ने उसे 2012 में 40 गेंद शेष रहते हुए हराया था। 2008 में मुंबई ने 37 गेंद शेष रहते हुए चेन्नई को हराया था। राजस्थान ने 2008 में ही चेन्नई को 34 गेंद शेष रहते हुए हराया था।

पहली बार लीग स्टेज में 8 हार

Advertisement

पहली बार ऐसा हुआ है जब चेन्नई सुपर किंग्स एक आईपीएल सीजन में लीग स्टेज में 8 मैच हारे हैं। उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बहुत कम रह गई है।  बता दें कि चेन्नई ने आईपीएल में सबसे ज्यादा 8 फाइनल खेले हैं और टीम ने जो दस सीजन खेले हैं उसमें हर बार प्लेऑफ में जगह बनाई है। अगर चेन्नई रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ होने वाले मैच में हार जाती है तो पहली बार ऐसा होगा जब वह प्लेऑफ में नहीं पहुचेंगे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार