भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर को लगता है कि अगर वो निरंतर अच्छा प्रदर्शन करते तो राष्ट्रीय टीम के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेल सकते थे। जाफर ने स्पोटर्सटाइगर के शो 'ऑफ द फील्ड' पर कहा, "मैं निरंतर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा था। अगर करता तो 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेलता। मैं इंटरनेशनल स्तर पर ज्यादा निरंतर नहीं था, इसलिए मुझे बाहर कर दिया गया।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "मैं अपने इंटरनेशनल करियर की तुलना में अपने प्रथम श्रेणी करियर की वजह से ज्यादा मशहूर रहा।"

Advertisement

जाफर को घरेलू क्रिकेट का दिग्गज माना जाता है। उन्होंने 260 प्रथम श्रेणी मैचों में 19,000 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 50.67 रहा है और सर्वोच्च स्कोर 314। भारत के लिए उन्होंने 31 टेस्ट मैच खेले हैं और 34.11 की औसत से 1944 रन बनाए हैं।

जाफर ने कहा, "2012-13 में मैं दोबारा टीम में जाने के करीब था, लेकिन शिखर धवन का चयन हो गया। कई बार मैं काफी करीब पहुंचा लेकिन जगह नहीं बना पाया। चयनकर्ता इस बारे में सटीक जवाब दे सकते हैं, लेकिन मैं बार-बार दरवाजा खटखटाता रहा।"

जाफर ने इसी साल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है और वो उत्तराखंड टीम के मुख्य कोच नियुक्त किए गए हैं।

अपने नए रोल पर जाफर ने कहा, "ये काफी अच्छी चीज है, जो मेरे लिए काफी नई है। मैंने कोचिंग की है लेकिन मुख्य कोच के तौर पर नहीं। मैंने बल्लेबाजी सलाहकार के रूप में काम किया है और थोड़ा बहुत कोचिंग में मदद की है, लेकिन पूरी टीम को साथ लेकर चलना काफी चुनौतीपूर्ण है। मैं इसके लिए तैयार हूं।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार