पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मुकाबला शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 274 रन बनाकर ऑलआउट हुई। पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान आगा को मैदान पर 'बचकानी हरकत' की वजह से अपना विकेट गंवाना पड़ा। अजीबो-गरीब अंदाज में रनआउट होने के बाद सलमान बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज से भी भिड़ गए।

Advertisement

दरअसल, पाकिस्तान की पारी का 39वां ओवर मेहदी हसन मिराज डाल रहे थे। ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद रिजवान ने सामने की तरफ शॉट खेला। गेंद सलमान के पैरों के पास आकर रुक गई। क्रीज से बाहर होने के बावजूद सलमान गेंद को उठाने के लिए नीचे झुके। हालांकि, मेहदी हसन फुर्ती दिखाते हुए गेंद पर झपटे और उन्होंने बॉल उठाकर तुरंत स्टंप पर दे मारी। मेहदी हसन ने जब थ्रो मारा, तो सलमान क्रीज से बाहर थे और उन्हें रनआउट करार दे दिया गया।

Advertisement

मेहदी हसन का यह बर्ताव सलमान आगा को बिल्कुल पसंद नहीं आया और वह उनसे मैदान पर ही भिड़ गए। सलमान ने गुस्से में अपने ग्लव्स भी फेंक दिए और वह काफी नाखुश दिखाई दिए। पाकिस्तान के बल्लेबाज ने अपना हेलमेट भी जमीन पर पटक दिया और काफी गुस्से में पवेलियन लौटे। सलमान ने 62 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 64 रन बनाए।

दरअसल, पाकिस्तान की पारी का 39वां ओवर मेहदी हसन मिराज डाल रहे थे। ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद रिजवान ने सामने की तरफ शॉट खेला। गेंद सलमान के पैरों के पास आकर रुक गई। क्रीज से बाहर होने के बावजूद सलमान गेंद को उठाने के लिए नीचे झुके। हालांकि, मेहदी हसन फुर्ती दिखाते हुए गेंद पर झपटे और उन्होंने बॉल उठाकर तुरंत स्टंप पर दे मारी। मेहदी हसन ने जब थ्रो मारा, तो सलमान क्रीज से बाहर थे और उन्हें रनआउट करार दे दिया गया।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि, पाकिस्तान की टीम एक समय पर 231 के स्कोर पर 3 विकेट गंवाकर अच्छी स्थिति में नजर आ रही थी। हालांकि, इसके बाद टीम ने अपने अगले 7 विकेट सिर्फ 43 रन जोड़कर गंवा दिए। गेंदबाजी में बांग्लादेश की ओर से रिशाद हुसैन ने 56 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, मेहदी हसन मिराज ने 34 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार