WPL 2023: 9 ओवर में मुंबई इंडियंस को हराकर दिल्ली कैपिटल्स नंबर 1 पर पहुंची, ऐसे सीधे फाइनल में पहुंचेगी एक टीम

Updated: Mon, Mar 20 2023 22:28 IST
WPL 2023: 9 ओवर में मुंबई इंडियंस को हराकर दिल्ली कैपिटल्स नंबर 1 पर पहुंची, ऐसे सीधे फाइनल में पहुं (Image Source: )

दिल्ली कैपिटल्स वुमेन (Mumbai Indians Women) ने सोमवार (20 मार्च) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में खेले गए वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस वुमेन (Mumbai Indians Women) को 9 विकेट से हरा दिया। सात मैच में पांचवीं जीत के साथ दिल्ली की टीम पॉइंट्स टेबल में मुंबई को पछाड़कर पहले स्थान पर पहुंच गई है। बता दें कि टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम फाइनल में सीधा प्रवेश करेगी। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का एक-एक लीग मैच अभी बाकी है। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 109 रन ही बना पाई। पूजा वस्त्रकर ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर और इस्सी वोंग ने 23-23 रन बनाए।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए मरिजैन कैप, शिखा पांडे और जेस जॉनसन ने 2-2 और अरुंधति रेड्डी ने 1 विकेट हासिल किया।

दिल्ली कैपिटल्स ने 9 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाकर आसानी से जीत हासिल की।  एलीस कैप्सी ने 17 गेंदों में पांच छक्कों औऱ एक छक्के की मदद से नाबाद 38 रन बनाए। शेफाली वर्मा ने 15 गेंदों में 33 रन बनाए, जिसमें छह चौके और एक छक्का शामिल था। इसके अलावा कप्तान मेग लैनिंग ने 22 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की बदौलत नाबाद 32 रन बनाए।

मुंबई इंडियंस के लिए एकमात्र विकेट हेले मैथ्यूज ने लिया। 

3 टीमें कर चुकी हैं क्वालीफाई

Also Read: IPL के अनसुने किस्से

दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस औऱ यूपी वॉरियर्स की टीम वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 के प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात जायंट्स की टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो चुकी है। टॉप पर रहने वाली टीम सीधे 26 मार्च को होने वाले फाइनल में पहुंच जाएगी, वहीं दूसरे और तीसरे नंबर की टीम के बीच एलिमिनेटर मुकाबला 24 मार्च को होगा। 
 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें