मुंबई इंडियंस वुमेन (Mumbai Indians Women) ने मंगलवार (21 मार्च) को डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में खेले गए वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2023 के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB Women) वुमेन को 4 विकेट से हरा दिया। आठ मैच में छठी जीत के साथ मुंबई इंडियंस की टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। बता दें कि पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में जाएगी। हालांकि यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले मुकाबले के बाद पता चलेगा की टॉप पर कौन रहेगी। मुंबई को फाइनल की रेस में दिल्ली कैपिटल्स टक्कर दे रही है। 

Advertisement

बैंगलोर के 125 रन के जवाब में मुंबई ने 16.3 ओवर में 6 विकेट गंवाकर मुकाबला जीता। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम की शुरूआत धमाकेदार रही औऱ यास्तिका भाटिया ने हेले मैथ्यूज के साथ मिलकर पावरप्ले के छह ओवरों में 53 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरते रहे। भाटिया ने 30 रन बनाए,एमिला केर ने नाबाद 31 रन और मैथ्यूज ने 24 रन बनाए।

आरसीबी के कनिका आहूजा ने दो विकेट,मेगन सूट,एलिस पैरी, श्रेयांका पाटिल और आश शोभना ने एक-एक विकेट हासिल किया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 125 रन ही बना सकी। बैंगलोर के लिए ऋचा घोष ने 13 गेंदों में 29 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। एलिस पैरी ने 29 रन और कप्तान स्मृति मंधाना ने 24 रन बनाए। इसके अलावा कोई औऱ खिलाड़ी खास कमाल नहीं कर सकी।

मुंबई इंडियंस के लिए एमिला केर ने तीन , नताली स्काइवर, इस्सी वॉन्ग ने दो-दो और सायका इशाक ने एक विकेट हासिल किया।   

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार