TATA WPL 2024 Players Retention List: विमेंस प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) के लिए सभी पांच टीमों ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। WPL के अगले सीजन से पहले पांचों फ्रेंचाइजियों ने कुल मिलाकर 60 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिसमें 21 विदेशी खिलाड़ी शामिल है। आपको बता दें कि इसी बीच 29 खिलाड़ियों को रिलीज भी किया दिया गया है। जिसमें से सबसे ज्यादा 11 खिलाड़ियों की छुट्टी गुजरात जायंट्स की टीम ने की है।

Advertisement

आपको बता दें विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन में गुजरात जायंट्स की टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। उन्होंने अपने 8 मुकाबलों में से सिर्फ 2 में ही जीत हासिल की थी। यही वजह है अब उन्होंने बड़ा कदम उठाते हुए अपने 11 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी 7 खिलाड़ियों को बाहर कर दिया है। वहीं मुंबई और यूपी ने चार-चार और दिल्ली ने तीन खिलाड़ियों को छोड़ दिया है।

Advertisement

गौरतलब है कि पिछले सीजन हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने विजेता का ताज पहना था, वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम रनरअप रही थी। यूपी वॉरियर्स का प्रदर्शन मिलाजुला रहा था और उन्होंने अपने 8 मैचों में से 4 में जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा था। आइए एक नजर डालते हैं रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट पर।

दिल्ली कैपिटल्स (रिटेन खिलाड़ी) : एलिस कैप्सी, अरुंधति रेड्डी, जेमिमाह रोड्रिग्स, जेस जोनासेन, लौरा हैरिस, मारिजैन कप्प, मेग लैनिंग, मिन्नू मणि, पूनम यादव, राधा यादव, शैफाली वर्मा, शिखा पांडे, स्नेहा दीप्ति, तान्या भाटिया, तितास साधु।

दिल्ली कैपिटल्स (रिलीज खिलाड़ी): अपर्णा मंडल, जसिया अख्तर, तारा नॉरिस।

गुजरात जायंट्स (रिटेन खिलाड़ी): एशले गार्डनर, बेथ मूनी, दयालन हेमलता, हरलीन देयोल, लौरा वोल्वार्ड्ट, शबनम शकील, स्नेह राणा, तनुजा कंवेर।

Advertisement

गुजरात जायंट्स (रिलीज खिलाड़ी): एनाबेल सदरलैंड, अश्वनी कुमारी, जॉर्जिया वेयरहैम, हर्ले गाला, किम गर्थ, मानसी जोशी, मोनिका पटेल, पारुनिका सिसौदिया, सब्बीनेनी मेघना, सोफिया डंकले, सुषमा वर्मा।

मुंबई इंडियंस (रिटेन खिलाड़ी): अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायॉन, हरमनप्रीत कौर, हेले मैथ्यूज, हुमैरा काजी, इसाबेल वोंग, जिंतिमनी कलिता, नताली साइवर, पूजा वस्त्राकर, प्रियंका बाला, सैका इशाक, यास्तिका भाटिया।

मुंबई इंडियंस (रिलीज खिलाड़ी): धारा गुज्जर, हीदर ग्राहम, नीलम बिष्ट, सोनम यादव।

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (रिटेन खिलाड़ी): आशा शोभना, दिशा कसाट, एलिसे परी, हीदर नाइट, इंद्राणी रॉय, कनिका आहूजा, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, स्मृति मंधाना, सोफी डिवाइन।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (रिलीज खिलाड़ी): डेन वान नीकेर्क, एरिन बर्न्स, कोमल जांजाद, मेगन शुट्ट, पूनम खेमनार, प्रीति बोस, सहाना पवार।

यूपी वारियर्स (रिटेन खिलाड़ी): एलिसा हीली, अंजलि सरवानी, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, लॉरेन बेल, लक्ष्मी यादव, पार्श्ववी चोपड़ा, राजेश्वरी गायकवाड़, एस. यशश्री, श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैकग्राथ।

Advertisement

Also Read: Live Score

यूपी वारियर्स (रिलीज खिलाड़ी): देविका वैद्य, शबनीम इस्माइल, शिवली शिंदे, सिमरन शेख।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार