वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 (Womens Premier League 2024) के 15वें मैच में यूपी वारियर्स की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अर्धशतक जड़ा। इससे पहले उन्होंने 7 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी अर्धशतक जड़ा था। इसी के साथ दीप्ति WPL इतिहास में 2 दिनों में 2 अर्द्धशतक बनाने वाली पहली खिलाड़ी बन गयी। 

Advertisement

दिल्ली के खिलाफ दीप्ति ने 48 गेंद का सामना करते हुए 6 चौके और एक छक्के की मदद से 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं एक दिन पहले उन्होंने मुंबई के खिलाफ 53 गेंद का सामना करते हुए 6 चौको और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी। हालांकि इन दोनों मैच में यूपी की तरफ से अन्य कोई बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। 

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के के खिलाफ यूपी वारियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 138 रन का स्कोर बनाया। दीप्ति के अलावा कप्तान एलिसा हीली ने 30 गेंद में 5 चौको की मदद से 29 रन बनाये। ग्रेस हैरिस ने 12 गेंद में एक चौके की मदद से 14 रन बनाये। दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट तितास साधु और राधा यादव को हासिल हुए। एक-एक विकेट शिखा पांडे, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी और एलिस कैप्सी ने एक विकेट हासिल किया। 

यूपी की कप्तान हीली ने टॉस जीतने के बाद कहा था कि, "हम बल्लेबाजी करेंगे। कल रात इस विकेट पर खेला, उम्मीद है कि हम उससे सबक लेंगे। हम जानते हैं कि हमें आखिरी दो मुकाबलों में जीत हासिल करनी होगी। हमने दिल्ली को नहीं हराया है। प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किये है।"

दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस के समय कहा कि, "हम जानते हैं कि हर टीम रात को जीतने में सक्षम है। हम आज रात अच्छा खेलना चाहते हैं, यह हमारे लिए अच्छी चुनौती है। यह (पिच) काफी हद तक ठीक लग रही थी, तेज़ आउटफ़ील्ड। सम सीमा होना अच्छा है। एक बदलाव, सदरलैंड की वापसी हुई है।

यूपी वारियर्स वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), किरण नवगिरे, ताहलिया मैकग्राथ, ग्रेस हैरिस, श्वेता सहरावत, दीप्ति शर्मा, पूनम खेमनार, सोफी एक्लेस्टोन, उमा छेत्री, गौहर सुल्ताना, साइमा ठाकोर। 

Advertisement

Also Read: Live Score

दिल्ली कैपिटल्स वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), शिखा पांडे, तितास साधु।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार