वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 (Womens Premier League 2024) के 9वें मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) को 7 विकेट से करारी मात दी। यह मुंबई की 4 मैचों में तीसरी जीत है। वहीं बैंगलोर की बात करें तो उनकी 4 मैचों में दूसरी हार है। डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर आ गयी है और बैंगलोर लगातार 2 हार के बाद चौथे स्थान पर खिसक गयी है। 

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 131 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 44(38)* रन एलिस पेरी के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके लगाए। उनके अलावा जॉर्जिया वेयरहम ने 20 गेंद का सामना करते हुए 3 चौको की मदद से 27 रन बनाये। पेरी और वेयरहम ने छठे विकेट के लिए 52 (40) रन की साझेदारी निभाई। स्टैंड इन कप्तान नट साइवर-ब्रंट और पूजा वस्त्रकार ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट हासिल किये। ईसी वोंग और सायका इशाक एक-एक विकेट लेने में सफल रही। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने मैच को 15.1 ओवर में 3 विकेट खोकर और 133 रन बनाकर जीत लिया। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा रन अमेलिया केर ने बनाये। उन्होंने 24 गेंद में 7 चौको की मदद से नाबाद 40 रन की पारी खेली। यास्तिका भाटिया ने 15 गेंद में 4 चौको और 2 छक्कों की मदद से 31 रन की पारी खेली। 

साइवर-ब्रंट ने 25 गेंद में 4 चौको की मदद से 27 रन का योगदान दिया। हेले मैथ्यूज ने 21 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाये। अमेलिया और ब्रंट ने तीसरे विकेट के लिए 49 (35) रन की साझेदारी की। भाटिया और मैथ्यूज ने पहले विकेट के लिए 45 (23) रन जोड़ते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। आरसीबी की तरफ से जॉर्जिया वेयरहम, श्रेयंका पाटिल और सोफी डिवाइन को एक-एक विकेट मिला। 

मुंबई इंडियंस वूमेंस की प्लेइंग XI: हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नट साइवर-ब्रंट (कप्तान), अमेलिया केर, पूजा वस्त्रकार, ईसी वोंग, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, हुमैरा काजी, कीर्तन बालाकृष्णन, सायका इशाक। 

Also Read: Live Score

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वूमेंस की प्लेइंग XI: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, सब्बिनेनी मेघना, एलिस पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), सोफी मोलिनक्स, जॉर्जिया वेयरहम, श्रेयंका पाटिल, सिमरन बहादुर, आशा सोभना, रेणुका ठाकुर सिंह। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार