WPL 2024: RCB ने एलिमिनेटर में MI को 5 रन से दी मात, फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स से होगी भिड़ंत

Updated: Fri, Mar 15 2024 23:01 IST
WPL 2024: RCB ने एलिमिनेटर में MI को 5 रन से दी मात, फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स से होगी भिड़ंत (Image Source: Google)

वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 के एलिमिनेटर मैच में रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने एलिस पेरी के अर्धशतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 5 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ आरसीबी फाइनल में पहुंच गयी जहां उनका मुकाबला 17 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स से होगा। 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 135 रन का स्कोर टांगा। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 66(50) रन एलिस पेरी के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और एक छक्का लगाया। जॉर्जिया वेयरहैम ने 10 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 18* रन का योगदान दिया। 

पेरी और वेयरहैम ने छठे विकेट के लिए 42 (26) रन की साझेदारी निभाई। ऋचा घोष ने 19 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन बनाये। सोफी मोलिनेक्स ने 17 गेंद में एक चौके की मदद से 11 रन बनाये। पेरी और मोलिनेक्स ने 5वें विकेट के लिए 35 (35) रन जोड़े।  नट साइवर-ब्रंट,  सायका इशाक और हेले मैथ्यूज ने मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 130 रन ही बना सकी। हरमनप्रीत ने 30 गेंद में 4 चौको की मदद से 33 रन की पारी खेली। अमेलिया केर ने 25 गेंद में 2 चौको की मदद से 27* रन बनाये। नट साइवर-ब्रंट ने 17 गेंद में 4 चौको की मदद से 23 रन का योगदान दिया। यास्तिका भाटिया ने 27 गेंद में 3 चौको की मदद से 19 रन बनाये। हरमनप्रीत और अमेलिया ने चौथे विकेट के लिए 52 (44) रन की साझेदारी निभाई। 
बैंगलोर की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट श्रेयंका पाटिल ने हासिल किये। एलिस पेरी, आशा शोभना, सोफी मोलिनेक्स और जॉर्जिया वेयरहैम एक-एक विकेट चटकाने में कामयाब रही। 

मुंबई इंडियंस वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, सजीवन सजना, हुमैरा काजी, शबनीम इस्माइल, सायका इशाक। 

Also Read: Live Score

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी मोलिनेक्स, एलिस पेरी, सोफी डिवाइन, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहैम, दिशा कसाट, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका ठाकुर सिंह। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें