Royal Challengers Bengaluru Women vs Gujarat Giants Women: राधा यादव (Radha Yadav) की तूफानी पारी, श्रेयंका पाटिल (Shreyanka Patil) की शानदार गेंदबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शुक्रवार (16 जनवरी) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए WPL 2026 के मुकाबले में गुजरात जायंट्स को 32 रन से हरा दिया। इसके साथ ही मौजूदा सीजन में आरसीबी ने अपना जीत का सिलसिला जारी रखा है और तीन मैच में तीसरी जी दर्ज की।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए।  टीम की खराब रही और 43 रन के कुल स्कोर तक 4 विकेट गिर गए। ग्रैस हैरिस (17), कप्तान स्मृति मंधाना (5), दयालन हेमलता (4) और गौतमी नाइक (9)सस्ते में पवेलियन लौट गई। इसके बाद राधा ने ऋचा घोष के साथ मिलकर पारी को संभाला औऱ पांचवें विकेट के लिए 66 गेंदों में 105 रन की तूफानी साझेदारी की। 

Advertisement

टॉप स्कोरर रही राधा ने 47 गेंदों में 66 रन बनाए, जिसमें 6  चौके और 3 छक्के जड़े। वहीं ऋचा ने 28 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 44 रन और नादिन डी क्लर्क ने 12 गेंदों  में 26 रन की पारी खेली। 

गुजरात के लिए सोफी डिवाइन ने 3 विकेट, केशवी गौतम ने 2 विकेट, रेणुका सिंह ठाकुर और जॉर्जिया वेयरहैम ने 1-1 विकेट लिया। 

जवाब में गुजरात की टीम 18.5 ओवरों में 150 रन ही बना सकी। जिसमें भारती फुलमाली ने 20 गेंदों में 39 रन और बेथ मूनी ने 14 गेंदों में 27 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई और खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर सका। 

आरसीबी के लिए गेंदबाजी में श्रेयंका पाटिल ने 5 विकेट, लॉरेन बेल ने विकेट, अरुधंति रेड्डी और नादिन डी क्लर्क ने 1-1 विकेट लिया। 

Advertisement

टीमें इस प्रकार हैं

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला (प्लेइंग इलेवन): ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), दयालन हेमलता, गौतमी नाइक, ऋचा घोष (डब्ल्यू), राधा यादव, नादीन डी क्लर्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल

Also Read: LIVE Cricket Score

गुजरात जायंट्स महिला (प्लेइंग इलेवन): बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, एशले गार्डनर (कप्तान), शिवानी सिंह, जॉर्जिया वेयरहम, कनिका आहूजा, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, तनुजा कंवेर, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह ठाकुर

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार