महिला प्रीमियर लीग (WPL 2027) के लिए क्रिकेट फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार (4 नवंबर) को टूर्नामेंट के पांचवें सीजन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया। WPL 2027 की शुरुआत 14 जनवरी को होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 7 फरवरी को खेला जाएगा। वहीं टूर्नामेंट के सभी मुकाबले वडोदरा और मुंबई में आयोजित होंगे।
सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। यह मैच वडोदरा के वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। WPL 2027 का पहला चरण वडोदरा में खेला जाएगा, जहां 14 से 24 जनवरी तक कुल 11 मुकाबले आयोजित होंगे। वडोदरा चरण के आखिरी मुकाबले में 24 जनवरी को यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच भिड़ंत होगी।
इसके बाद टूर्नामेंट मुंबई पहुंचेगा। यहां क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI) के ब्रेबोर्न स्टेडियम में 26 जनवरी से बाकी के 11 मुकाबले खेले जाएंगे। मुंबई चरण की शुरुआत मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच से होगी। लीग स्टेज का समापन 3 फरवरी को होगा, जिसके बाद प्लेऑफ मुकाबले खेले जाएंगे।
लीग चरण के बाद 5 फरवरी को एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। इसमें अंक तालिका में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए भिड़ेंगी। वहीं, लीग चरण में शीर्ष पर रहने वाली टीम को सीधे फाइनल में प्रवेश मिलेगा। खिताबी मुकाबला 7 फरवरी को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आयोजित होगा।
14 जनवरी: मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – वडोदरा
15 जनवरी: गुजरात जायंट्स vs यूपी वॉरियर्स – वडोदरा
16 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – वडोदरा
17 जनवरी: यूपी वॉरियर्स vs मुंबई इंडियंस – वडोदरा
18 जनवरी: गुजरात जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स – वडोदरा
19 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs यूपी वॉरियर्स – वडोदरा
20 जनवरी: गुजरात जायंट्स vs मुंबई इंडियंस – वडोदरा
21 जनवरी: यूपी वॉरियर्स vs दिल्ली कैपिटल्स – वडोदरा
22 जनवरी: गुजरात जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – वडोदरा
23 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस – वडोदरा
24 जनवरी: यूपी वॉरियर्स vs गुजरात जायंट्स – वडोदरा
26 जनवरी: मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – मुंबई
27 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात जायंट्स – मुंबई
28 जनवरी: मुंबई इंडियंस vs यूपी वॉरियर्स – मुंबई
29 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs दिल्ली कैपिटल्स – मुंबई
30 जनवरी: मुंबई इंडियंस vs गुजरात जायंट्स – मुंबई
31 जनवरी: यूपी वॉरियर्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – मुंबई
1 फरवरी: मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स – मुंबई
2 फरवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs गुजरात जायंट्स – मुंबई
3 फरवरी: दिल्ली कैपिटल्स vs यूपी वॉरियर्स – मुंबई
5 फरवरी: एलिमिनेटर – मुंबई
7 फरवरी: फाइनल – मुंबई