भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और पहलवान संगीता फोगाट (Sangeeta Phogat) का शुक्रवार को हुई झलक दिखला जा की रैप-अप पार्टी के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चहल को संगीता अपने कंधों पर उठाकर तेजी से घुमा रही हैं। इस दौरान चहल थोड़े घबराए हुए दिखे और अनुरोध के बाद संगाती ने उन्हें घुमाना रोका। 

 
Advertisement

संगीता फोगाट 59 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कैटेगिरी की पहलवान हैं और वह भी झलक दिखला जा सीजन 11 की प्रतिभागी हैं। बता दें कि चहल की पत्नी धनश्री वर्मा डांस रियलिटी शो के 5 फाइनलिस्टों में से हैं और उन्होंने पहले फैंस से उनके लिए वोट करने का अनुरोध किया था।

Advertisement

चहल फिलहाल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी इंटनरेशनल मैच अगस्त 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2023-24 के लिए सैंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें चहल का नाम शामिल नहीं है। 

Also Read: Live Score

इससे पहले चहल के पास बीसीसीआई का सैंट्रल कॉन्ट्रैक्ट था, वह ग्रेड सी का हिस्सा थे। जिसके लिए खिलाड़ी को हर साल 1 करोड़ रुपये मिलते हैं। वह 22 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार