WTC Final: टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्‍ट चैंपियनशिप फाइनल और इंग्‍लैंड दौरे पर पांच टेस्‍ट मैचों की सीरीज खेलनी है। बीसीसीआई ने इस महत्वपूर्ण दौरे के लिए रिद्धिमान साहा और ऋषभ पंत को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज टीम में शामिल किया है। ऋषभ पंत ने खुदको साहा से बेहतर साबित किया है लेकिन यह बात मानने में साहा को काफी वक्त लगा।

Advertisement

रिद्धिमान साहा ने जब ऋषभ पंत को उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में मौका मिला था तब तंज कसते हुए कहा था कि विकेटकीपिंग पूरी तरह से एक स्पेशलिस्ट काम है। टेस्ट मैचों में इसकी अहमियत और बढ़ जाती है। मैं यह दावा नहीं कर रहा कि मैं अपनी तरफ़ आने वाले सारे कैच ही पकड़ता हूं। लेकिन यह एक स्पेशलिस्ट पोज़ीशन है और इसे ऐसा ही रहना चाहिए।

Advertisement

अब जब ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अपना लोहा मनवा लिया तब साहा अपने पुराने बयान से पूरी तरह से पलटी मार गए। एक वेब पोर्टल से बातचीत के दौरान रिद्धिमान साहा ने कहा, 'ऋषभ पंत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के आखिरी कुछ मैच खेले जिसमें उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन भी किया है।'

साहा ने आगे कहा, 'पंत को इंग्लैंड में भारत की पहली पसंद का कीपर होना चाहिए और उन्हें ही प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना चाहिए।'  बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड टीम के बीच वर्ल्ड टेस्‍ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबला 18 जून से खेला जाएगा। ऋषभ पंत की हालिया फॉर्म को देखते हुए इस बात में कोई शक नहीं है कि वह टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पहली पसंद होंगे। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार