27 फरवरी। विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में कटक में खेले गए ग्रुप डी मैच के दौरान अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली और 62 गेंद पर 129 रन बनाए।

Advertisement

अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ के खिलाफ बंगाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और रिद्धिमान साहा की विस्फोटक पारी के कारण 20 ओवर में 6 विकेट पर 234 रन बनाए।

Advertisement

रिद्धिमान साहा ने अपने पारी में 16 चौके और 4 छक्के जमाए हैं। रिद्धिमान साहा का यह टी-20 क्रिकेट में सवोच्च स्कोर है। इसके अलावा रिद्धिमान साहा का टी-20 क्रिकेट में लगाया गया यह दूसरा शतक है।

इससे पहले रिद्धिमान साहा ने साल 2014 के आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए केकेआर के खिलाफ फाइनल में लगाया था।

अबतक टी-20 में रिद्धिमान साहा ने 179 मैच खेले हैं और 2862 रन बनानें में सफलता पाई है। टी-20 में रिद्धिमान साहा का औसत 23.65 का है तो वहीं स्ट्राइक रेट 129.67 का है।

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार