कप्तान संजू सैमसन (82) के शानदार बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2021 के 40वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 165 रनों का लक्ष्य दिया है। इसके जवाब में हैदराबाद ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए पावरप्ले में ही 50 रन ठोक डाले।

Advertisement

इस दौरान हैदराबाद के दोनों सलामी बल्लेबाज़ों रिद्धिमान साहा और जेसन रॉय ने जमकर चौकों छक्कों की बारिश की। इन दोनों की साझेदारी के दौरान एक छक्का ऐसा भी था जिसे बार-बार देखने के बाद भी दिल नहीं भरेगा और ये साहा के बल्ले से निकला था।

Advertisement

साहा ने ये छक्का हैदराबाद की पारी के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर मारा। ये ओवर आईपीएल के दूसरे हाफ में अपना पहला मैच खेल रहे जयदेव उनादकट डाल रहे थे। साहा ने उनादकट के दूसरे ओवर की पहली ही शॉर्ट गेंद पर ऐसा चांटा लगाया कि गेंद 83 मीटर दूर जाकर गिरी।

साहा का ये छक्का देखकर डगआउट में बैठे साथी खिलाड़ी भी तालियां बजाने लगे और देखते ही देखते स्टेडियम में जोश का संचार हो गया। हालांकि, साहा 18 ही रन बना पाए और महिपाल लोमरोर की गेंद पर स्टंप आउट होकर पवेलियन लौट गए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार