WTC Final: ऑस्ट्रेलिया बनी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन, भारत को फाइनल में 209 रनों से हराकर रचा इतिहास

Updated: Sun, Jun 11 2023 17:14 IST
WTC Final: ऑस्ट्रेलिया बनी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन, भारत को फाइनल में 209 रनों से हराकर रचा इतिहास (Image Source: Google)

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल के आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ WTC 2023 का चैंपियन ऑस्ट्रेलिया बन गया।  इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया दुनिया की पहली टीम बन गई है जिसने आईसीसी के सारे खिताब जीते है। भारत अपनी दूसरी पारी में 63.3 ओवर में 234 के स्कोर पर सिमट गयी। 

दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने गलत शॉट खेलकर अपने विकेट खोये। आपको बता दे कि ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 469 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गया था। वहीं भारत अपनी पहली पारी में 296 के स्कोर पर सिमट गया था। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी 8 विकेट खोकर 270 रन के स्कोर पर घोषित कर दी थी।

5वें दिन भारत ने कल के स्कोर 40 ओवर में 3 विकेट खोकर 164 रन से आगे खेलना शुरू किया। विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने बड़े ध्यान से धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया। पारी का 47वां ओवर करने आये स्कॉट बोलैंड ने विराट को तीसरी गेंद पर आउट कर दिया। स्लिप में स्मिथ ने हवा में छलांग लगाते हुए उनका शानदार कैच पकड़ा। कोहली ने 78 गेंद में 7 चौको की मदद से 49 रन बनाये। उन्होंने रहाणे के साथ 86 (157) रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर रवींद्र जडेजा आये। हालांकि बोलैंड ने उसी ओवर की 5वीं गेंद पर 0 के स्कोर पर विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स केरी के हाथों कैच आउट करवा दिया। बोलैंड ने भारत को एक ही ओवर में दो बड़े झटके दे दिए। 

उनके आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए श्रीकर भरत आये। रहाणे और भरत ने छठे विकेट के लिए 33 (57) रन जोड़े। इस साझेदारी को 57वां ओवर करने आये मिचेल स्टार्क ने तोड़ा। उन्होंने रहाणे को दूसरी गेंद पर विकेटकीपर केरी के हाथों कैच आउट करवाया। रहाणे ने 108 गेंद में 7 चौको की मदद से 46 रन की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए शार्दुल ठाकुर आये। हालांकि वो बिना खाता खोले 57वां ओवर करने आये नाथन लियोन की चौथी गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। 

उनके आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए उमेश यादव आये। हालांकि वो भी ज्यादा देर भरत का साथ नहीं दे पाए और 61वां ओवर करने आये स्टार्क की दूसरी गेंद पर आउट हो गए। एक बार फिर विकेटकीपर केरी ने शानदार कैच पकड़ा। उमेश के आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए मोहम्मद शमी आये। उन्होंने उसी ओवर की चौथी गेंद पर चौका मारा। वहीं 62वां ओवर करने आये लियोन ने आखिरी गेंद पर भरत की पारी का अंत कर दिया। 

भरत ने 41 गेंद में 2 चौको की मदद से 23 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर मोहम्मद सिराज आये। शमी ने 63वां ओवर करने आये स्टार्क की शुरूआती दो गेंदों पर दो चौके मारे। वहीं 64वां ओवर करने आये लियोन ने तीसरी गेंद पर सिराज को 1(6) रन के स्कोर पर आउट कर दिया। इसी के साथ भारत 63.3 ओवरों में 234 के स्कोर पर ऑलआउट हो गया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट नाथन लियोन ने लिए। वहीं तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने 3 विकेट अपने नाम किये। 2 विकेट मिचेल स्टार्क और एक विकेट पैट कमिंस लेने में सफल रहे। 

भारत की प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज। 

Also Read: किस्से क्रिकेट के

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन- डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें