Australia vs South Africa, WTC Final 2025 Day 2 Highlights: लॉर्ड्स में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल के दूसरे दिन भी गेंदबाज़ों का बोलबाला देखने को मिला। पैट कमिंस ने 6 विकेट लेकर साउथ अफ्रीका को 138 पर समेट दिया। कमिंस ने टेस्ट में अपने 300 विकेट भी पूरे किए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी भी डगमगाई, लेकिन एलेक्स कैरी की 43 रन की पारी से टीम ने 218 रन की बढ़त बना ली। रबाडा और एंगिडी ने 3-3 विकेट लेकर मैच में रोमांच बनाए रखा है।

Advertisement

लॉर्ड्स में खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में दूसरे दिन भी गेंदबाज छाए रहे। साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी 43/4 से आगे बढ़ाई, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की घातक गेंदबाजी के आगे पूरी टीम 138 रन पर सिमट गई।

Advertisement

कमिंस ने दूसरी सुबह आते ही कप्तान बवुमा को चलता किया, जिन्होंने 84 गेंदों में 36 रन बनाए। इसके बाद डेविड बेडिंगहम ने थोड़ा संघर्ष किया और टीम के लिए सबसे ज्यादा 45 रन जोड़े, लेकिन बाकी बल्लेबाज टिक नहीं पाए। कमिंस ने 28 रन देकर 6 विकेट झटके और टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 विकेट भी पूरे कर लिए।

ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 74 रन की बढ़त मिली, लेकिन दूसरी पारी में भी रबाडा का कहर जारी रहा। उन्होंने फिर वही कहानी दोहराई  एक ही ओवर में उस्मान ख्वाजा और कैमरन ग्रीन को आउट किया, जैसा कि उन्होंने पहली पारी में किया था। सिर्फ 28 पर दो विकेट गिरने के बाद स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, वेबस्टर, मार्नस लाबुशेन और खुद कप्तान कमिंस भी कुछ खास नहीं कर सके।

Also Read: LIVE Cricket Score

नतीजा, 73 रन पर ही ऑस्ट्रेलिया के सात विकेट गिर गए। एलेक्स कैरी ने 43 रनों की लड़ाकू पारी खेली और स्टार्क (16) के साथ मिलकर स्कोर को थोड़ा संभाला। लियोन एक रन बनाकर स्टार्क 16 रन के साथ नॉटआउट लौटे। दिन के अंत तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 144/8 रहा और टीम की बढ़त 218 रन की हो चुकी थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार