WTC Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला मुकाबला साउथहैम्पटन के मैदान पर खेला जा रहा है। पांचवे दिन न्यूजीलैंड की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 101 रनों से आगे खेलना शुरू किया। टीम इंडिया की तरफ से दिन के खेल का पहला ओवर फेंकने जसप्रीत बुमराह आए।

Advertisement

जसप्रीत बुमराह गलती से WTC फाइनल की जर्सी पहनने की जगह नियमित भारतीय टेस्ट जर्सी पहनकर गेंदबाजी करने के लिए आ गए थे। जसप्रीत बुमराह ने गलत जर्सी पहनकर पहला ओवर भी डाला लेकिन ओवर खत्म होने के बाद तुरंत वह अपनी जर्सी को बदलने ड्रेसिंग रूम की तरफ भागे।

Advertisement

जसप्रीत बुमराह ड्रेसिंग पूम में गए और उन्होंने अपनी जर्सी बदली और अगला ओवर WTC फाइनल की जर्सी पहनकर डाला। वहीं अगर मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अंजिक्य रहाणे के 49 और विराट कोहली के 44 रनों की बदौलत पहली पारी में 217 रन बनाए थे।

टीम इंडिया के 217 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाए थे। बता दें कि WTC फाइनल मुकाबले के पहले दिन का खेल बारिश के चलते हो ही नहीं पाया था। वहीं दूसरे दिन खराब रोशनी के चलते मैच में महज 64.4 ओवर का ही खेल हो सका था। मैच के चौथे दिन का खेल भी बारिश की भेंट चढ़ गया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार