भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल होने में तीन दिन से भी कम का समय बचा है। एकतरफ कीवी टीम इंग्लैंड को उसी की धरती पर धूल चटाकर बुलंद हौंसलों के साथ इस मैच में उतरेगी जबकि टीम इंडिया ने सिर्फ एक इंट्रास्कवॉड मैच के जरिए ही अपनी तैयारियों को अंज़ाम दिया है।

Advertisement

एकतरफ विराट कोहली की टीम प्रैक्टिस कर रही थी, तो दूसरी ओर हेड कोच रवि शास्त्री भी खिलाड़ियों पर नजर बनाए हुए थे। वहीं, शास्त्री इस खिताबी मुकाबले से पहले थोड़ा एंजॉय भी करते दिखाई दिए। 

Advertisement

सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो एक डॉगी के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस डॉगी का नाम विंस्टन है और ये  ये डॉगी साउथैंप्टन के क्यूरेटर साइमन ली का है। शास्त्री ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ''टीम इंडिया के अभ्यास सत्र के बाद हमारे दोस्त विंस्टन ने खुद के लिए एक टेनिस बॉल जीती है।"

शास्त्री द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो को फैंस का काफी प्यार भी मिल रहा है और देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गया है। अगर इस खबर से हटकर बात करें, तो क्रिकेट फैंस को 18 तारीख का बेसब्री से इंतजार है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार