वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के तीसरे दिन स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया ने 44 ओवर में 4 विकेट खोकर 123 रन बना लिए है और पहली पारी की 173 रनों की लीड मिलाकर इस समय ऑस्ट्रेलिया की कुल लीड 296 रनों की हो चुकी है जबकि अभी भी उनके 6 विकेट बाकी हैं। तीसरे दिन के अंत तक ऑस्ट्रेलिया की स्थिति और भी बेहतर हो सकती थी लेकिन रविंद्र जडेजा ने दो विकेट लेकर भारत को मैच में वापस ला खड़ा किया।

Advertisement

जडेजा ने पहली पारी के दोनों शतकवीरों स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड को पवेलियन भेजा। स्मिथ दूसरी पारी में भी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे और ऐसा लग रहा था कि वो मैच भारत की पकड़ से दूर ले जाएंगे लेकिन तभी वो जडेजा की गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश में आउट हो गए। जडेजा ने पहले ही देख लिया था कि स्मिथ आगे निकलकर हवाई शॉट खेलने वाले हैं और तभी उन्होंने गेंद को थोड़ा पीछे रखा।

Advertisement

स्मिथ ने फिर भी अपना इरादा नहीं बदला और उसी फ्लो में शॉट खेल दिया। गेंद और बल्ले का संपर्क अच्छे से नहीं हुआ और वो शार्दुल ठाकुर के हाथों लपके गए। आउट होने के बाद स्मिथ के चेहरे पर निराशा साफ देखी जा सकती थी। जबकि ये 8वीं बार थी कि जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में स्मिथ को अपना शिकार बनाया था। उनके इस विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

वहीं, तीसरे दिन भारतीय टीम ने 38 ओवर में 5 विकेट खोकर 151 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया तो केएस भरत का विकेट जल्दी गंवाने के बाद अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर ने मोर्चा संभाला और दोनों ने शतकीय साझेदारी करके भारत को मैच में वापस आने का मौका दिया। रहाणे शतक से चूक गए और 89 के स्कोर पर पैट कमिंस का शिकार बने। रहाणे के आउट होते ही भारतीय पारी जल्दी ही 296 के स्कोर पर सिमट गई और ऑस्ट्रेलिया को 173 रनों की लीड मिल गई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार