वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे दिन वापसी करती हुई दिखाई दे रही है। गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के खिलाफ अपना दम दिखाया है। वहीं चौथे दिन कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। दरअसल स्लिप में खड़े विराट कोहली (Virat Kohli) शुभमन गिल (Shubman Gill) को तंग करते हुए नजर आये। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई पारी के चौथे दिन विराट कोहली ने स्लिप में खड़े शुभमन के साथ कुछ ऐसी हरकत कर दी जिसने सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। कोहली द्वारा तंग करने के बाद गिल भी मजे में हाथों से कुछ एक्शन सा करते हुए दिखाई दिए। इस चीज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विराट अक्सर खिलाड़ियों के साथ मजाक करते हुए नजर आ जाते हैं। 

Advertisement

वहीं भारतीय टीम की बात की जाए तो वो फाइनल में पहली पारी में 69.4 ओवरों में 296 के स्कोर पर ढेर हो गयी। इस मैच में शार्दुल के अलावा अजिंक्य रहाणे ने भी अर्धशतकीय पारी खेली थी। रहाणे ने 129 गेंद का सामना करते हुए 11 चौके और एक छक्के की मदद से 89 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने शार्दुल (51) के साथ मिलकर 109 (145) रन की शतकीय साझेदारी की। ऑस्ट्रेलिया को 173 रन की बढ़त मिल गयी। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट कप्तान पैट कमिंस ने लिए। वहीं कैमरून ग्रीन, मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड ने लिए। वहीं एक विकेट नाथन लियोन ने लिया। 

ऑस्ट्रलिया की टीम पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 121.3 ओवरों में 469 के स्कोर पर सिमट गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन ट्रेविस हेड ने बनाये। उन्होंने 174 गेंद का सामना करते हुए में 25 चौके और एक छक्के की मदद से 163 रन की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा उपकप्तान स्टीव स्मिथ ने 268 गेंद का सामना करते हुए 121 रन की शतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 19 चौके लगाए। 

इन दोनों बल्लेबाजों ने 285 (408) रन की साझेदारी करते हुए टीम को संकट से उबारा।  वहीं एलेक्स केरी ने 69 गेंद में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 48 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने चटकाए। उनके अलावा मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट अपने नाम किये। वहीं एक विकेट रवींद्र जडेजा अपने खाते में जोड़ने में कामयाब रहे।

भारत की प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन- डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार