ऑस्ट्रेलिया की टीम ने गाले के मैदान पर श्रीलंका को पहले टेस्ट में 10 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। इस मैच में कैमरून ग्रीन को 77 रनों की शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप के नज़रिए से श्रीलंका के लिए यह एक बड़ी हार है। WTC पॉइंट्स टेबल पर श्रीलंका की टीम छठे पायदान पर मौजूद है, वहीं पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम सबसे ज्यादा विन परसेंटेज के साथ पहले नंबर पर काबिज है।

Advertisement

ICC WTC 2021-23 की पॉइंट्स टेबल पर श्रीलंकाई टीम की हालत काफी पतली नज़र आ रही है। लंकाई टीम का विन परसेटेंज काफी खराब है। दिमुथ करुणारत्ने की टीम का विन परसेंटेज महज़ 47.62 का रहा है। वहीं ऑस्ट्रेलिया 77.78 और साउथ अफ्रीका 71.43 की विन परसेटेंज के साथ पहले और दूसरे पायदान पर काबिज है।

Advertisement

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ रिशेड्यूल टेस्ट खेलना है। इस मैच के शुरू होने से पहले भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप की पॉइंट्स टेबल पर 58.33 विन परसेंटेज के साथ तीसरे नंबर पर खड़ी है। वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान एक पायदान नीचे 52.38 विन परसेंटेंस के साथ मौजूद है। इंग्लैंड की हालत काफी पतली है, बेन स्टोक्स की टीम का विन परसेंटेज सिर्फ 28.89 का रहा है।

बता दें कि WTC पॉइंट्स टेबल के टॉप पर काबिज दो टीमें खिताब के लिए आपस में भिड़ती नज़र आएंगी। भारत और इंग्लैंड के बीच एडबेस्टन में टेस्ट खेला जाना है, जो कि भारतीय टीम के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण रहेगा। इस मुकाबले में रोहित शर्मा कोविड पॉजिटिव होने के कारण हिस्सा नहीं ले सकेंगे। भारतीय टीम की अगुवाई जसप्रीत बुमराह करते नज़र आएंगे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार