WTC Updated Points Table: नजमुल हुसैन शान्तो (Najmul Hossain Shanto) की कप्तानी वाली बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने रविवार, 16 अगस्त को डार्विन के मरारा क्रिकेट स्टेडियम में इतिहास रचा और पहले टेस्ट (AUS vs BAN 1st Test) में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से मात देकर ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज की। गौरतलब है कि बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल (WTC Points Table) में बड़ा बदलाव हुआ है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया और भारत को लगा झटका: डार्विन में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया का PCT यानी पॉइंट्स प्रतिशत 87.50 से कम होकर 77.78 हो गया है। हालांकि इसके बावजूद वो पॉइंट्स टेबल पर पहले पायदान पर बने हुए हैं। उन्होंने अब तक 9 टेस्ट में 7 जीत करके ये पॉजिशन हासिल की है।

बांग्लादेश की जीत से भारतीय टीम को भी बड़ा झटका लगा है। अब इन दोनों के बीच PCT में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। जहां बांग्लादेश 5 मैचों में 3 जीत, 1 हार और 66.67 PCT के साथ चौथे पायदान पर है। वहीं भारतीय टीम 9 मैचों में 4 जीत, 4 हार, एक ड्रॉ और 48.15 PCT के साथ पांचवीं पॉजिशन पर बनी हुई है।

टॉप-4 में है ये टीमें: WTC 2025-27 की साइकिल बेहद रोमांचक हो गई है। इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने के लिए सभी टीमें अपना पूरा दम लगा रही है। टेबल के टॉप-4 में ऑस्ट्रेलिया (9 मैचों में 7 जीत और 77.78 PTC), साउथ अफ्रीका (4 मैचों में 3 जीत और 75 PCT), न्यूजीलैंड (6 मैचों में 4 जीत और 72.22 PCT) और बांग्लादेश (5 मैचों में 3 जीत और 66.67 PCT) जैसी टीमें मौजूद हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

इनके अलावा भारत पांचवें, श्रीलंका छठे, इंग्लैंड सातवें, पाकिस्तान आठवें और वेस्टइंडीज नवें नंबर पर है। बताते चलें की भारतीय टीम मौजूदा समय में श्रीलंका के टूर पर है जहां वो गॉल में पहला टेस्ट खेल रहे हैं। डार्विन में बांग्लादेश की जीत के बाद अब भारतीय टीम को भी गॉल में किसी भी हाल में जीत हासिल करनी होगी। ये भारत के लिए WTC के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से काफी जरूरी है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार