23 जनवरी। 157 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 2 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस तरह से भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर 5 मैचों की वनडे सीरीज में 1- 0 की बढ़त ले ली है। स्कोरकार्ड
Advertisement
भारत के तरफ से शिखर धवन ने अर्धशतकीय पारी खेली और 75 रन बनाकर नाबाद रहे। शिखर धवन का यह वनडे में 26वां अर्धशतक है। धवन के अलावा विराट 45 रन बनाकर आउट हुए।
Advertisement
आपको बता दें कि रोहित शर्मा 11 रन बनाकर आउट हुए। अंबाती रायडू 12 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के तरफ से लोकी फग्र्यूसन और डग ब्रैसवेल को 1- 1 विकेट मिला।
आपको बता दें कि वनडे में न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय टीम की यह सबसे बड़ी जीत है।