यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने वेस्ट जोन के लिए खेलते हुए साउथ जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी के फाइनल (Duleep Trophy Final) की दूसरी पारी में बेहतरीन दोहरा शतक जड़ा। 20 वर्षीय यशस्वी ने 323 गेंदों में 30 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 265 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने खास रिकॉर्ड अपने नाम कर ली। 

Advertisement

यशस्वी भारत के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सिर्फ 13 पारियों में यह कारनामा किया है। 
यशस्वी से पहले रुसी मोदी और अमोल मजमूदार ने भारत के लिए 13 पारियों में 1000 फर्स्ट क्लास रन पूरे किए थे। विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत 14 पारियों में इस आंकड़े तक पहुंच थे। 

Advertisement

यशस्वी दलीप ट्रॉफी फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने चेतेश्वर पुजारा का रिकॉर्ड तोड़ा। पुजारा ने 2016 में नाबाद 256 रन की पारी खेली थी। 

इसके अलावा यशस्वी फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट के फाइनल में दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने हैं। 20 साल 270 दिन की उम्र में उन्होंने यह कारनामा किया।  

बता दें कि मौजूदा दलीप ट्रॉफी में यशस्वी का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। उन्होंने तीन मैच की पांच पारियों में 99.40 की औसत से 497 रन बनाए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार