भारत के 22 साल के विस्फोटक बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में तूफानी दोहरा शतक जड़कर रिकॉर्ड्स की बारिश कर दी। जायसवाल ने 236 गेंदों में नाबाद 214 रन की रिकॉर्ड पारी खेली, जिसमें उन्होंने 14 चौके और 12 छक्के जड़े। उन्होंने लगातार दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक बनाया। 

 
Advertisement

147 साल में पहली बार हुआ ऐसा

Advertisement

टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब एक सीरीज में किसी बल्लेबाज ने 20 या उससे ज्यादा छक्के जड़े हैं। मौजूदा सीरीज के पहले 3 टेस्ट में वह 22 छक्के जड़ चुके हैं। इससे पहले रोहित शर्मा ने 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 19 छक्के जड़े थे। 

एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा छक्के

जायसवाल एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम की बराबरी की, जिन्होंने 1996 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट पारी में 12 छक्के जड़े थे। 

डॉन ब्रैडमैन की लिस्ट में शामिल

Advertisement

जायसवाल 22 साल की उम्र में टेस्ट में दो या उससे ज्यादा दोहरे शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उनसे पहले डॉन ब्रैडमैन (4), ग्रीम स्मिथ (3) और विनोद कांबली जैसे बल्लेबाजों ने यह कारनामा किया था। 

दिग्गजों की लिस्ट में शामिल

जायसवाल भारत के लिए टेस्ट मैच की दूसरी पारी में दोहरा शतक जड़ने वाले भारत के छठे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले मंसूर अली खान पटौदी, दिलीप सरदेसाई, सुनील गावस्कर, वीवीएस लक्ष्मण और वसीफ जाफर जैसे दिग्गजों ने ही यह कारनामा किया था। 

Advertisement

कोहली-कांबली की बराबरी की

Also Read: Live Score

जायसवाल भारत के लिए लगातार दो टेस्ट में दोहरा शतक जड़ा जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले विराट कोहली औऱ विनोद कांबली ने ही यह मुकाम हासिल किया था।  इसके अलावा वीनू माकंड और कोहली के बाद वह तीसरे भारतीय खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने एक टेस्ट सीरीज में दो दोहरे शतक जड़े हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार