भारतीय क्रिकेट टीम और मुंबई के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 सीज़न के बीच एक बड़ा फैसला लेते हुए मुंबई का साथ छोड़ने का फैसला किया है। जायसवाल अब आगामी घरेलू सत्र से ना सिर्फ गोवा के लिए खेलते हुए नजर आएंगे बल्कि वो टीम की कप्तानी भी करते दिखेंगे। जायसवाल ने अपने इस फैसले पर चुप्पी तोड़ते हुए बताया है कि आखिर उन्होंने ये फैसला क्यों लिया।

Advertisement

जायसवाल का कहना है कि गोवा ने उन्हें एक महत्वपूर्ण अवसर दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। जायसवाल ने आगामी भारतीय घरेलू सत्र के लिए गोवा में शामिल होने के लिए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मांगा है। जायसवाल ने कहा कि मुंबई छोड़ने का फैसला "बहुत कठिन" था और वो अपने करियर में आज जिस मुकाम पर हैं, उसके लिए वह एमसीए के "ऋणी" रहेंगे।

Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस ने जायसवाल के हवाले से कहा, "ये मेरे लिए बहुत कठिन फैसला था। मैं आज जो कुछ भी हूं, वो मुंबई की वजह से हूं। इस शहर ने मुझे वो बनाया है जो मैं हूं और मैं जीवन भर एमसीए का ऋणी रहूंगा। गोवा ने मुझे एक नया अवसर दिया है और इसने मुझे नेतृत्व की भूमिका प्रदान की है। मेरा पहला लक्ष्य भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा और जब भी मैं राष्ट्रीय टीम में नहीं रहूंगा, मैं गोवा के लिए खेलूंगा और टूर्नामेंट में उन्हें आगे ले जाने की कोशिश करूंगा। ये एक महत्वपूर्ण अवसर था जो मेरे पास आया और मैंने इसे स्वीकार कर लिया।"

हाल के दिनों में अर्जुन तेंदुलकर और सिद्धेश लाड के बाद दक्षिण की ओर जाने वाले मुंबई के क्रिकेटरों की सूची में जायसवाल का नाम भी जुड़ गया है। रिपोर्टों के अनुसार, 23 वर्षीय भारतीय सलामी बल्लेबाज ने एनओसी प्राप्त कर ली है और अगले सत्र में गोवा की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं। एमसीए को लिखे अपने पत्र में, जायसवाल ने अपने निर्णय के पीछे "करियर आकांक्षाओं" और "व्यक्तिगत परिस्थितियों" का हवाला दिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार