वेस्टइंडीज के खिलाफ डोमिनिका में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने शतक लगाकर अपने टेस्ट करियर का धमाकेदार आगाज़ किया है। डेब्यू टेस्ट मैच में शतक जड़ते ही उन्होंने कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर लिए। हालांकि, इस दौरान उनका सेलिब्रेशन सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है।

Advertisement

वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाते ही उन्होंने अपने ट्रेडमार्क स्टाइल में दौड़कर सेलिब्रेट किया लेकिन इसके बाद उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा की तरफ दौड़ लगाई और उन्हें गले लगा लिया। यशस्वी का ये जेस्चर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। उनके सेलिब्रेशन का ये वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है और फैंस इस युवा खिलाड़ी को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई भी दे रहे हैं।

Advertisement

जायसवाल भारत की तरफ से डेब्यू टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले 17वें बल्लेबाज है। इसके अलावा उन्होंने रोहित शर्मा के साथ मिलकर वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 229 रनों की साझेदारी की। इससे पहले ये रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग और वसीम जाफर के नाम था। उन्होंने पहले विकेट के लिए 159 रन की शतकीय साझेदारी निभाई। 

फिलहाल यशस्वी 350 गेंदों में 143 रन बनाकर खेल रहे हैं और जब वो तीसरे दिन मैदान पर उतरेंगे तो उनका इरादा इस बड़े शतक को दोहरे शतक में बदलने का होगा। वहीं, विराट कोहली भी इस समय उनके साथ अच्छा साथ निभा रहे हैं। कोहली 36 रन बनाकर नाबाद हैं और वो भी इस पारी को पहले अर्द्धशतक और फिर शतक में तब्दील करना चाहेंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार