Yashasvi Jaiswal Century Video: यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने इंडिया ए-न्यूजीलैंड ए के बीच खेले गए दूसरे अनौपचारिक टेस्ट (NZ-A vs IND-A 2nd Unofficial Test) में अपनी बैटिंग से तूफान ही उठा दिया और 15 चौके 5 छक्के लगाकर नाबाद 155 रन बनाए। इसी बीच यशस्वी ने Swag से अपनी सेंचुरी पूरी की। उन्होंने बेखौफ अंदाज में छक्का लगाकर ये आंकड़ां छूआ। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यशस्वी का शतक भारतीय टीम के 39वें ओवर में पूरा हुआ। न्यूजीलैंड-ए के लिए ऑलराउंडर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट गेंदबाज़ी कर रहे थे। उनकी पहली ही गेंद पर यशस्वी ने बेबाक अंदाज दिखाया और घुटने पर बैठकर शानदार छक्का मारा। उन्होंने 99 रन के स्कोर पर ये शॉट खेला और अपनी सेंचुरी पूरी की। आप नीचे यशस्वी के छक्के और सेलिब्रेशन का वीडियो देख सकते हो।
बताते चलें कि यशस्वी के बैट से आई सेंचुरी सिर्फ यशस्वी के लिए नहीं, बल्कि भारतीय टीम के लिए एक पॉजिटिव साइन है। वो Indian Test Team के अहम सदस्य हैं और न्यूजीलैंड में संघर्ष कर रहे थे। उन्होंने शतक लगाने से पहले दो अनौपचारिक टेस्ट की पहली तीन पारियों में 17 रन, 5 रन और 0 रन जोड़े थे।
यशस्वी जायसवाल रिकॉर्ड: 24 वर्षीय यशस्वी भारतीय टेस्ट टीम के एक Match Winner Player हैं। वो अब तक 31 टेस्ट में 47.49 की औसत से 2612 रन बना चुके हैं। इस फॉर्मेट में यशस्वी ने 7 शतक और 13 अर्धशतक ठोके हैं। इसके अलावा उनके नाम 6 वनडे में 285 रन और 23 टी20 में 723 रन भी दर्ज हैं। वो न्यूजीलैंड में पहली बार टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे।
भारत-न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज: टीम इंडिया न्यूजीलैंड के टूर पर है जहां उन्हें ODI सीरीज के बाद 19 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसके लिए यशस्वी जायसवाल भी स्क्वाड में चुने गए हैं। ऐसे में उनकी फॉर्म न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय टीम की जीत-हार की बड़ी वज़ह बन सकती है। भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट वेलिंगटन और दूसरा टेस्ट क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।
Also Read: LIVE Cricket Score
मैच का हाल: इंडिया ए-न्यूजीलैंड ए के बीच क्राइस्टचर्च में खेला गया दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मुकाबला पूरे 4 दिन के खेल के बाद ड्रॉ पर खत्म हुआ। इस मुकाबले में भारत ने पहली पारी में 346 रन और दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 282 रन बनाए। इसी बीच न्यूजीलैंड-ए ने एक पारी खेली और 424 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे। इंडिया ए-न्यूजीलैंड ए के बीच अब तक खेले गए दोनों ही अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ पर ही समाप्त हुए हैं।