इंग्लैंड के खिलाफ रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम पिछड़ती हुई नजर आ रही है। इंग्लैंड के पहली पारी में 353 रनों के जवाब में भारतीय टीम ने दूसरे दिन अपने शुरुआती 6 विकेट सिर्फ 171 रनों पर गंवा दिए। यशस्वी जायसवाल ने 73 रनों की जूझारू पारी खेली लेकिन दूसरे छोर से उन्हें कोई साथ नहीं मिला।

Advertisement

जब ऐसा लग रहा था कि जायसवाल इस सीरीज का अपना तीसरा शतक भी लगा देंगे तभी शोएब बशीर ने एक कमाल की गेंद डालकर उनकी पारी पर ब्रेक लगा दी। बशीर ने बिल्कुल स्टंप लाइन में गेंद डाली जिस पर जायसवाल ने पीछे जाकर शॉट लगाने की कोशिश की मगर गेंद उनके बल्ले पर लगने के बाद स्टंप में जा घुसी और वो बोल्ड हो गए।

Advertisement

जायसवाल कुछ देर के लिए अपनी क्रीज़ में ही खड़े रहे और उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि वो बोल्ड हो गए हैं। जबकि दूसरी ओर इंग्लिश टीम का जश्न देखने लायक था। इस मैच में एक बार फिर से भारतीय बल्लेबाजी की पोल खुलती दिखी है। जायसवाल की अर्द्धशतकीय पारी के अलावा शुभमन गिल ने 38 रन बनाए लेकिन इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज अंग्रेज़ गेंदबाजों के सामने नहीं टिक सका।

Also Read: Live Score

इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से भी फैंस को काफी उम्मीदें थी लेकिन वो पहली पारी में सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। जिम्मी एंडरसन की गेंद पर रोहित के बल्ले का किनारा लगा और विकेटकीपर बेन फोक्स ने आसान सा कैच पकड़कर औपचारिकता को पूरा किया। रोहित जब आउट होकर पवेलियन जा रहे थे तभी इंग्लिश फैंस उन्हें ट्रोल करते नजर आए। इंग्लिश फैंस रोहित को बाय-बाय कहकर चिढ़ाते दिखे। अंग्रेज़ फैंस की इस हरकत से भारतीय फैंस काफी नाखुश हैं और वो भी इंग्लिश खिलाड़ियों पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार