BCCI Naman Awards Ceremony: टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच और कप्तान राहुल द्रविड़ को रविवार को बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। राहुल ने कहा कि यह उनके लिए बहुत बड़ा सम्मान है और भारतीय क्रिकेट का हिस्सा बनना उनके लिए खुशकिस्मती की बात है। द्रविड़ के हेड कोच रहते हुए भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2024 के खिताब को अपने नाम किया था। वहीं, 2023 में वनडे वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया ने फाइनल तक का सफर तय किया था।

Advertisement

राहुल द्रविड़ के साथ-साथ बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष रोजर बिन्नी और मिताली राज को कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया। बीसीसीआई द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर शेयर किए गए वीडियो में द्रविड़ ने कहा, "मुझे लगता है कि मैंने हमेशा अपनी भूमिका को बस एक मशाल थामने वाले के तौर पर देखा है। मैंने पिछली पीढ़ी से मशाल थामी—चाहे मैं एक खिलाड़ी के तौर पर खेल रहा था या फिर बतौर एक कोच—मैंने बस उस अच्छे काम को आगे बढ़ाया है, जो दूसरे लोगों ने किया था।"

Advertisement

राहुल द्रविड़ ने कहा, "मेरा भी एक दौर था, जब मुझे योगदान देने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का मौका मिला। मुझे यह देखकर बहुत गर्व और खुशी होती है कि अगली पीढ़ी किस तरह उस विरासत को आगे बढ़ा रही है। हमें जो सफलताएं मिली हैं उसका बहुत बड़ा श्रेय मौजूदा मैनेजमेंट, टीम और भारतीय क्रिकेट से जुड़े हर व्यक्ति को जाता है। इस खेल में हम सभी का अपना-अपना समय आता है और हमें अपना योगदान देना होता है। मैंने भी अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की है। मैं अपने से पिछली पीढ़ियों से प्रेरित रहा हूं और यह देखना सचमुच अद्भुत है कि हमारे बाद आने वाली पीढ़ियां इस विरासत को और भी ऊंचे मुकाम पर ले जा रही हैं।"

राहुल द्रविड़ के साथ-साथ बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष रोजर बिन्नी और मिताली राज को कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया। बीसीसीआई द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर शेयर किए गए वीडियो में द्रविड़ ने कहा, "मुझे लगता है कि मैंने हमेशा अपनी भूमिका को बस एक मशाल थामने वाले के तौर पर देखा है। मैंने पिछली पीढ़ी से मशाल थामी—चाहे मैं एक खिलाड़ी के तौर पर खेल रहा था या फिर बतौर एक कोच—मैंने बस उस अच्छे काम को आगे बढ़ाया है, जो दूसरे लोगों ने किया था।"

Also Read: LIVE Cricket Score

द्रविड़ ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। मैं इसके लिए दिल से आभारी हूं और खुद को बहुत विनम्र महसूस करता हूं। जब मैं छोटा था और पहली बार अंडर-15 क्रिकेट खेल रहा था, तब से लेकर आज तक मुझे भारतीय क्रिकेट से जुड़े रहने का मौका मिला। इतने वर्षों में जो भी अवसर मुझे मिले, उनके लिए मैं बहुत शुक्रगुजार हूं। सच कहूं तो भारतीय क्रिकेट का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत बड़ी खुशकिस्मती की बात है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार