India vs England 5th Test: भारत के ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेले जा रहे एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया। 23 साल के जायसवाल दूसरे दिन के अंत पर 49 गेंदों में 51 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें उन्होंने 7 चौके औऱ 2 छक्के जड़े। जायसवाल के करियर का यह 13वां अर्धशतक है। इस पारी के दौरान उन्होंने कुछ खास रिकॉर्ड बना दिए।

Advertisement

सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे

Advertisement

टेस्ट करियर की पहली 46 पारियों में भारत के लिए सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में जायसवाल तीसरे नंबर पर आ गए हैं, उनका यह 18वां पचास प्लस स्कोर है। इस लिस्ट में उन्होंने सचिन तेंदुलकर (17) को पीछे छोड़ा। उनसे आगे राहुल द्रविड़ (20) और सुनील गावस्कर (19) हैं। 

SENA देश में एक औऱ अर्धशतक

23 साल की उम्र में SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड,न्यूजीलैंड औऱ ऑस्ट्रेलिया) में खेले गए सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर काबिज हैं। उनका यह SENA देशों में 24वीं टेस्ट पारी में सातवां पचास प्लस स्कोर हैं। सचिन तेंदुलकर 37 पारी मे 11 पचास प्लस स्कोर के साथ पहले नंबर पर हैं। 

बता दें कि जायसवाल ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। 

Advertisement

गौरतलब है कि दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए हैं। इसके साथ दूसरी पारी में भारत की बढ़त 52 रन की हो गई है। भारत को केएल राहुल (7) औऱ साईं सुदर्शन (11) के रूप में दो झटके लगे। दिन के अंत पर यशस्वी जायसवाल 51 रन और आकाश दीप 4 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में 247 रन बनाए और भारत पर 23 रन की बढ़त हासिल की। मेजबान टीम के लिए जैक क्रॉली ने 64 रन और हैरी ब्रूक ने 53 रन बनाए। 

Also Read: LIVE Cricket Score

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम ने पहली पारी में 224 रन बनाए थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार