India vs England 4th Test: भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने बुधवार (23 जुलाई) को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफोर्ड स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन पहली पारी में शानदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 107 गेंदों में 58 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 10 चौके और 1 छक्का जड़ा। इस पारी के दौरान उन्होंने कई खास रिकॉर्ड बना दिए।

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ 1000 टेस्ट रन

Advertisement

उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपने 1000 टेस्ट रन पूरे कर लिए हैं औऱ बतौर भारतीय सबसे तेज यह मुकाम हासिल करने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने 16 पारी मे ऐसा कर मोहम्मद अजहरुद्दीन की बराबरी की। 15 पारी के साथ सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ पहले नंबर पर हैं। 

सचिन तेंदुलकर की बराबरी

भारत के लिए 43 टेस्ट पारी के बाद सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में जायसवाल पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बराबरी की है। टेस्ट में अपना 17वां पचास प्लस स्कोर बनाकर वह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। 

पंत से निकले आगे

Advertisement

बतौर भारतीय SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) टेस्ट में 23 साल की उम्र में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में ऋषभ पंत (5) को पछाड़कर दूसरे नंबर पर आ गए हैं। SENA टेस्ट में उनका यह छठा पचास प्लस स्कोर है। 

टीमें

भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार